Clinic News1 min read

संतुलित व पौष्टिक आहार का बताया महत्व

सीकर टाइम्स। शिवसिंहपुरा, सीकर स्थित ग्रामीण महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर नोवांता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सीकर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

डॉ. सुरेश पलसानिया, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन ने सही पोश्चर में बैठने और सोने के महत्व को समझाया। उन्होंने घुटने, गर्दन एवं कमर दर्द के कारणों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नियमित व्यायाम एवं शारीरिक सक्रियता को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम में अतिथियों एवं चिकित्सकों का संस्थान सचिव प्रभु दयाल ओला, कोषाध्यक्ष रामनिवास मील, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाष जाखड़एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशीला कुमारी तथा ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी के प्रिंसिपल सुरेंद्र मूंडा ने सम्मान किया।

संस्थान अध्यक्ष ज्ञानमल एवं कार्यकारिणी द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता गर्ग ने किया।

अंत में संस्थान सह-सचिव श्री प्रभु दयाल ओला ने सभी अतिथियों, चिकित्सा टीम एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

All news
संतुलित व पौष्टिक आहार का बताया महत्व | Dr. Suresh Palsania